CM Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

CM Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार, यानी आज, कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी। इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। यह बैठक राज्य के विकास और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर प्रदान करेगी। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की जाएगी, जिससे राज्य की प्रगति को गति मिलेगी।बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनुशंसा के अनुसार, राज्य में 14 नवंबर 2024 से किसानों से नगद और लिंकिंग के माध्यम से धान की खरीद प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।

समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है, जो कि 31 अक्टूबर 2024 तक समाप्त होगी। वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। इस वर्ष भी समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू किया जाएगा।

Leave a Comment